गुमला में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 लोगों की हालत गंभीर
गुमला में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी है जिसमें 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

Gumla (Jharkhand): गुमला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से 9 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है इनमें 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह हादसा गुमला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर सीलम ढलान के पास हुआ. जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मारी. जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गई.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरु किया और सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचा. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग गुमला की तरफ जा रहे थे. इसी बीच सीलम ढलान के पास सामने आर रही बस ने ऑटो को टक्कर मारी जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है.
रिपोर्ट- दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
हजारीबाग में NTPC गेट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क हादसे में जयपाली महतो की मौत के बाद चक्का जाम
'माचिस नहीं दी तो चला दी गोली!', सतबरवा के रजडेरवा में बाइक सवार अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, 2 मजदूर जख्मी







