मोतिहारी में बीच सड़क दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
मोतिहारी जिले में कुछ दबंगों का बीच सड़क पर दबंगई का वीडियो सामने आया है. जिससे इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी जिले में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहा है ताजा खबर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के DAV स्कूल के समीप का है जहां हथियार से लैस दबंगों का बीच सड़क पर दबंगई का वीडियो सामने आया है.
वीडियो में दबंगों द्वारा सरेआम एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक दबंग ने एक युवक के कपड़े फाड़कर उसे लात-घूसे मारते हुए उसकी जमकर पिटाई की. वहीं दबंगों के बीच सड़क पर दबंगई से सड़क पर चल रहे लोग और आसपास के लोगों बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इधर, इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली

नालंदा NH-20 पर मौत का तांडव, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 जख्मी







