गिरिडीह में नवनियुक्त होम गार्ड जवानों के लिए हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
स्पोर्ट्स आफिसर अर्जुन बारला ने कहा कि ये सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि, युवाओं का हौसला बढ़ाने का माध्यम है.

Giridih, Jharkhand: नगर भवन में गिरिडीह होम गार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नवनियुक्त होम गार्ड को मेयर प्रमिला मेहरा और स्पोर्ट्स ऑफिसर अर्जुन बारला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर व्यक्ताओं ने कहा कि नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग नवनियुक्त होम गार्ड जवानों को दिया जाएगा. वही स्पोर्ट्स आफिसर अर्जुन बारला ने कहा कि ये सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि, युवाओं का हौसला बढ़ाने का माध्यम है.
कार्यक्रम के दौरान मेयर प्रमिला मेहरा, स्पोर्ट्स आफिसर अर्जुन बारला, डिप्टी मेयर, कांग्रेस नेता डॉक्टर समीर राज चौधरी के अलावा गिरिडीह फिटनेस के सदस्य सह वार्ड पार्षद नूरुल हुड्डा और शबाना परवीन भी शामिल हुईं.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

एक बार सरकार ने जमीन ले ली तो वापस नहीं मिलेगी..., रांची के नगड़ी जमीन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

अपराधियों पर बोकारो पुलिस का शिकंजा!, अगस्त में 439 केस सुलझे, 32 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा







