HOCKEY: झारखंड के 'सूरमा' आशीष के दम पर भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
अंडर-18 पुरुष एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत. झारखंड के आशीष ने हैट्रिक समेत दागे चार गोल.

भारत ने शुक्रवार को 2-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 5-3 के स्कोर से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। जापान में चल रहे अंडर-18 एशिया कप हॉकी के मैच में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत में झारखंड के आशीष तानी पूर्ति ने काफी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हैट्रिक सहित चार गोल किए। उनके शानदार खेल के बदौलत भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंच गया है। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान जापान से शनिवार को होगा।
आखिरी क्वार्टर तक भारत 2-3 से पीछे चल रहा था। उसके बाद उसने लगातार तीन गोल लगाकर पाकिस्तान से जीत छीन ली। झारखंड के आशीष ने 12वें, 49वें, 53वें और 56वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा एक गोल शाहरुख अली ने किया। इस युवा टीम ने पड़ोसी देश से पिछड़ने के बाद लाजवाब खेल दिखाया और मैच जीता।
हालांकि, आपको बता दें कि भारतीय टीम 10 साल के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है। इसके अलावा टीम 2016 में चैंपियन बन चुकी थी। उसने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।
महिला टीम को करना पड़ा शिकस्त का सामना-
अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम को चीन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले के अंत तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें भारतीय टीम को 1-3 से हार मिली।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में कुदरत का कहर: इटखोरी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग







