सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे होर्डिंग्स!, झारखंड HC ने RMC को लगाई फटकार, दिए ये बड़े निर्देश
रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने RMC को सख्त निर्देश दिए हैं। 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन बोर्ड हटाने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

Ranchi: राजधानी रांची की सड़कों और डिवाइडर पर लगे विज्ञापन बोर्ड को लेकर Jharkhand HC ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने Ranchi Municipal Corporation यानी RMC को साफ निर्देश दिया है कि स्ट्रीट लाइट के खंभों पर सड़क की सतह से 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे सभी विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग, यूनिपोल और प्लेकार्ड को तुरंत हटाया जाए। अगर इन्हें रखना है तो कम से कम 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर ही लगाया जाए। HC के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि सड़क के बीच बिजली के खंभों पर कम ऊंचाई पर लगे बोर्ड सीधे-सीधे हादसों को दावत देते हैं और ये चालकों के लिए डेंजरस 'ब्लाइंड स्पॉट' पैदा करते हैं।
विज्ञापन एजेंसियों की दलील और RMC का तर्क
यह पूरा मामला Jharkhand State Outdoor Advertising Association की ओर से दाखिल दो रिट याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सामने आया। सुनवाई के दौरान विज्ञापन एजेंसियों के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि अचानक सभी होर्डिंग और यूनिपोल हटाने का निर्देश देना सही नहीं है। एजेंसियों का तर्क था कि RMC को कम से कम यह निशानदेही करनी चाहिए कि कौन-कौन से होर्डिंग सच में खतरा पैदा कर रहे हैं, क्योंकि हर बोर्ड को खतरनाक नहीं माना जा सकता। इसके जवाब में RMC की ओर से कहा गया कि डिवाइडर पर लगे ये विज्ञापन वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं, जिससे अक्सर भयानक दुर्घटनाएं, गंभीर चोटें और जान जाने तक का जोखिम बना रहता है।
RMC ने मांगा समय, अगले हफ्ते होगी अगली सुनवाई
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कम ऊंचाई वाले बोर्ड हादसों की आशंका को कई गुना बढ़ा देते हैं। HC ने मामले में सभी प्रतिवादियों को अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान RMC की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा गया, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह तय कर दी है। तब तक RMC को 12 फीट से कम ऊंचाई वाले विज्ञापनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र

बहरागोड़ा में BJP की विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब







