गुमला में 16 साल की नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, लिव-इन में रह रही थी युवती
गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो नवाटोली गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत से सनसनी फैल गई।


Gumla: गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो नवाटोली गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत से सनसनी फैल गई। नाबालिग पिछले करीब पांच महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गुरुवार की सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगल जाने के बाद बदला नजर आया व्यवहार
परिजनों के अनुसार, बीते सोमवार को प्रियंका दो युवतियों के साथ जंगल घूमने गई थी। बताया गया कि जंगल से लौटने के दौरान उसका व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आने लगा। घर लौटने के बजाय वह घने जंगल की तरफ भागने लगी।
साथ गई दोनों युवतियों ने उसे किसी तरह पकड़कर घर पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि घर आने के बाद भी उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं थीं और वह लगातार असामान्य व्यवहार कर रही थी।
सुबह 4 बजे फंदे से लटका मिला शव
बताया गया कि बुधवार की रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सोने चले गए। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे आर्यन की नींद खुली तो उसने प्रियंका को फंदे से लटका देखा। इसके बाद घटना की जानकारी प्रियंका के परिजनों को दी गई और घाघरा थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने के बाद घाघरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस फिलहाल घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बहला-फुसलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी को 8 साल की सजा ; कोर्ट ने लगाया 2 हजार का जुर्माना

NH-33 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवती समेत दो की मौत







