गिरिडीह में हिंदू नव वर्ष का हुआ भव्य स्वागत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से निकला भव्य शोभा यात्रा
आज से हिन्दू नववर्ष की शुरूआत हो रही है. इस अवसर पर गिरिडीह जिले में भव्य अंदाज में इसकी शुरूआत की गई.

Giridih News: गिरिडीह में आज, गुरुवार (19 मार्च 2026) से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत बड़े ही भव्य अंदाज में किया गया. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सबसे पहले शहर के बड़ा चौक में विश्व तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिवपूजन, अनूप यादव, अरुण बरनवाल समेत अन्य लोगों ने सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर हिंदू नव वर्ष का बधाई दी. 
इसके साथ ही बड़ा चौक से गुजर रहे सभी लोगों को तिलक भी लगाया गया. वहीं शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान शोभा यात्रा ने छात्र-छात्राओं ने हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो और भारत माता के जयकारे लगाए. स्कूल की बैंड पार्टी ने शोभा यात्रा की अगुवाई की. 

नारे में वनस्पति, जल और संस्कृति के जयकारे भी लगाए गए. स्कूल से निकलकर शोभा यात्रा शहर के कई इलाकों से गुजरा, और इस दौरान जयकारे भी खूब लगाए गए. हालांकि ईद के पर्व को देखते हुए शोभा यात्रा के रास्ते में जिला प्रशासन द्वारा पहले ही बदलाव कर दिया गया था.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







