असम में प्रचंड जीत की तरफ हिमंता बिस्वा सरमा ! जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष पीछे
असम में कांग्रेस की हालात काफी पतली हो गई है. असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से पीछे हो गए है, जिसके बाद अभ गोगोई ने इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना शुरू कर दिया है.

Assam Election Result 2026: असम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है बीजेपी बंपर जीत की ओर आगे बढ़ती नजर आ रही है. असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर दूसरी बार राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं. दरअसल, ये बातें हम नहीं बल्कि एग्जिट पोल्स में कहा गया है.
एग्जिट पोल्स सही साबित हो रहा है इलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी एग्जिट पोल में बीजेपी 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि असम में कांग्रेस कोई कमाल करती नहीं दिख रही है. जोरहाट सीट से असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई भी पीछे चल रहे हैं कांग्रेस मात्र 24 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है, जबकि एआईयूडीएफ सिर्फ 2 सीट पर आगे नजर आ रही है.
इस बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाने शुरु कर दिए हैं उनका कहना है कि असम में हम सकारात्मक नतीजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं. मतगणना के सभी चरणों पर हम नजर रखे हुए हैं राज्यभर में हमने पर्यवेक्षक भेजे हैं ताकि प्रशासन की तरफ से किसी भी चरण में कोई कमी नजर आती है तो इसकी सूचना हमें तुरंत मिल पाये. गौरव गोगोई ने कहा कि वोटिंग के बाद हमारी टीमों ने देखा था कि बिना किसी इ्स्तेमाल वाली EVM बिना ताला लगाए कमरों में रखे हुए थे. कुछ ऐसे ही मामले हमारी CLP ने भी देखें है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हमने थोड़ी लापरवाही देखी है.
अपडेट जारी है...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam Election Result: असम में शून्य पर सिमटकर रह गई JMM, काम न आया कांग्रेस से अलगाव, कहां रह गई कमी?

Assam Election Result: असम में खाता तक नहीं खोल पाई हेमंत की JMM, BJP प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर







