टंडवा में टायर फटने से हाईवा चालक की मौत: 15 घंटे बाद खुला सड़क जाम, कोयला ट्रांसपोर्टिंग फिर से शुरू
घंटों लगे सड़क जाम और परेशानी को दूर करने के लिए थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने 'AVS कंपनी' से बातचीत की और पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवजा देने पर सहमति बनी.

Chatra Accident News :चतरा के टंडवा में एक हाईवा के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक की मौत की खबर सामने आई थी. करीब 15 घंटे तक आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप हो चुकी थी. लोगों ने लगातार मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रखा था. प्रशासन की सार्थक पहल और मुआवजे पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने जाम हटा लिया है. वहीं कोयला की ट्रांसपोर्टिंग सुचारू रूप से चालू कर दी गई है.
हाईवा का टायर फटने से धमाका
बता दें कि गुरुवार की शाम शहर के होन्हो में एक निजी दुकान में टायर बनवाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ और हाईवा चालक संतोष यादव की इसके चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया. वे 20 लाख मुआवजे और एक नौकरी की मांग कर रहे थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीसीएल प्रबंधन ने कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की चूक से इनकार किया था. साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर भी असहमति जताई थी.
4 लाख का मुआवजा में बनी सहमति
घंटों लगे सड़क जाम और परेशानी को दूर करने के लिए थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने 'AVS कंपनी' से बातचीत की और पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवजा देने पर सहमति बनी. अब जाम हटा लिया गया है और पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

Nalanda News : प्रेमिका ने मिलने जा रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आया हालत गंभीर







