गिरिडीह के धनवार में स्विफ्ट डिजायर और यात्री बस के बीच जोरदार भिडंत, 2 की मौत, पांच घायल
गिरिडीह में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां एक यात्री बस विभा और स्विफ्ट डिजायर के बीच जोरदार टक्कर हुई. जिसकी चपेट में आने से एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
बता दें, यह हादसा धनवार थाना इलाके के लाल बाजार के समीप हुआ है. मृतकों की पहचान बिरनी थाना इलाके के बरमसिया गांव निवासी बंगाली हाड़ी और कुमकुम कुमारी (24 वर्ष) के रुप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने दोनों के मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
जानकारी के अनुसार, बिरनी बरमसिया निवासी बंगाली हाड़ी समेत एक ही परिवार के लोग देवघर में शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे. जबकि यात्री बस विभा भी उसी ओर से गुजर रही थी इसी बीच धनवार के लाल बाजार के पास पहुंचते ही दोनों वाहन की आपस में जोरदार भिड़ंत हुई.
हादसा इतना भयानक था कि एक ही पल में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन

ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार







