रामगढ़ के हरीश कुमार नीरज को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम किया रोशन
रामगढ़ निवासी हरीश कुमार नीरज ने सफलतापूर्वक अपना पीएचडी पूरा कर लिया है. पीएचडी में उन्होंने अपना विषय सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को लेकर चुना था.

Jharkhand (Ranchi): रामगढ़ जिले के निवासी और शिक्षा जगत के सक्रिय व्यक्तित्व हरीश कुमार नीरज को रांची स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा (Education) विषय में पीएचडी (PhD) की मानद उपाधि प्रदान की गई है. उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सीमा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया.
हरीश कुमार नीरज ने “सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव का एक अध्ययन (हजारीबाग जिला के संदर्भ में)” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूरा किया. उनके इस शोध में हजारीबाग जिले के सरकारी स्कूलों का व्यापक विश्लेषण किया गया है, जो यह दर्शाता है कि मध्याह्न भोजन योजना किस प्रकार छात्रों की उपस्थिति और उनके सीखने की क्षमता को प्रभावित करती है.
अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. हरीश कुमार नीरज ने इसका श्रेय अपनी शोध निर्देशिका डॉ. सीमा गुप्ता, सहयोगी शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया है. उन्होंने कहा कि उनका शोध भविष्य में नीति निर्धारकों के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु सहायक सिद्ध होगा.
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है. जिनमे मुख्य रूप से महेश्वरी देवी,किरण कुमारी, फणीन्द्र महतो, अजय नीरज, सन्नू कुमारी, उपेन्द्र शंखवार, काजल शंखवार, सौम्या नीरज, प्रेमचंद्र महतो, रिंकू महतो, रितु कुमारी, रिया कुमारी, स्वप्निल शंखवार,सिया नीरज, दक्ष पटेल इत्यादि शामिल हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






