‘नक्षत्र न्यूज’ की आवाज से जागा सिस्टम, गोड्डा के आदिवासी गांव में महीनों से बंद चापाकल हुआ चालू
जिले के धनकुड़िया गांव में आदिवासी ग्रामीण पीने के पानी के लिए दूर एक कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर थे. हमारे सहयोगी द्वारा खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद अब आलम यह है कि बंद पड़ा गांव का चापाकल ठीक कराया जा रहा है.

Godda, Jharkhand: गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशानी से जूझ रहे हैं. स्थिति यह है कि पीने का पानी भी गांव के लोगों को मयस्सर नहीं है. इस स्थिति को हमने प्रमुखता से उभारा, जिसका अब असर भी दिखता नजर आ रहा है. सिस्टम की लापरवाही ने आदिवासी गांव को प्यास से तड़पने पर मजबूर कर दिया था. लेकिन अब वही सिस्टम हरकत में आ गया है.
https://naxatranewshindi.com/news/tribal-village-longing-for-every-drop-of-water-in-godda
जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मेहरमा प्रखंड के धनकुडिया पंचायत के रजौन आदिवासी टोला में बीते कई महीनों से चापाकल खराब पड़ा था. हालात ऐसे थे कि आदिवासी महिलाएं और पुरुष गंदा, मटमैला कुएं का पानी पीने को मजबूर थे. ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय मुखिया से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं. जैसे ही इस मुद्दे को आवाज मिली, खबर अधिकारियों तक पहुंची और फिर वही हुआ जो महीनों से नहीं हो पाया था.
आज रजौन आदिवासी टोला में खराब पड़ा चापाकल ठीक किया जा रहा है. अब गांव की महिलाएं गंदा पानी नहीं साफ चापाकल का पानी पी सकेंगी.
ग्रामीणों के चेहरे पर राहत है लेकिन सवाल अभी भी जिंदा है ये सिर्फ एक चापाकल नहीं ये नक्षत्र न्यूज़ द्वारा उठाए गए सच की ताकत है. एक बार फिर साबित हुआ जब नक्षत्र न्यूज बोलता है तो सिस्टम डोलता है.
Report By - Prince Yadav
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







