मोतिहारी में अपराधियों पर चला कानून का हथौड़ा, महाकुर्की अभियान से मची हलचल
मोतिहारी जिले में पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए “महाकुर्की अभियान” शुरू कर दिया है. इसके तहत पुलिस हत्या, लूट और बलात्कर जैसे संगीन मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है. जिले भर में इन दिनों “महाकुर्की अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत हत्या, लूट और बलात्कार जैसे संगीन मामलों के सैकड़ों फरार अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सभी थाना अध्यक्ष और डीएसपी स्तर के अधिकारी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हैं. स्वयं पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात खुद जो है पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में जाकर फरार अपराधियों के घर पर की जाति की कार्रवाई का नेतृत्व किया है.
पूर्वी चंपारण ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र में भी मोतिहारी पुलिस ने पहुंचकर महाकुर्की अभियान के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. वहीं एसपी के निर्देश पर संग्रामपुर थाना पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी सनोवर खान के घर पर भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है.
एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी फरार अभियुक्त जल्द से जल्द थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. जिलेभर में सैकड़ों अपराधियों के खिलाफ इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिससे साफ संकेत है कि पुलिस अब अपराध के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मोतिहारी में “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का भव्य समापन, मनोज सिंह टाइगर के एकल नाटक ने बांधा समां







