जमशेदपुर बाबन बीघा जंगल से बरामद 'फेरी वाले' का अधजला शव, इलाके में सनसनी
फेरी का काम करने वाले मुस्तकिम की उसके परिवार से आखिरी बात 24 मई की शाम हुई थी. जिसका शव जला अधजले हाल में जमशेदपुर के बाबन बीघा जंगल से बरामद हुआ है.

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट एरिया स्थित बाबन बीघा में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गौसनगर निवासी मोहम्मद मुस्तकिम के रूप में हुई है. परिजनों ने उसकी उंगली में पहनी अंगूठी से शव की पहचान की.
घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने पहले मुस्तकिम की हत्या की और फिर पहचान तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
परिजनों के अनुसार, मुस्तकिम फेरी लगाकर चप्पल बेचने का काम करता था. 24 मई की शाम परिवार से उसकी आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था. मंगलवार को शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
(जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भगवान भरोसे हंटरगंज CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के लिए जानलेवा बनी 108 एम्बुलेंस

ऑपरेशन मुस्कान: खूंटी पुलिस ने लौटाई 56 लोगों की मुस्कान, बरामद कर वापस किए खोए मोबाइल!







