गिरिडीह के लेढवा पहाड़ी जंगल में मिला महिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह के लेढवा पहाड़ी जंगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Giridih News: गिरिडीह स्थित लेढवा पहाड़ी जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें, यह पूरा मामला तिसरी के लोकायनयनपुर थाना इलाके का है. जहां सड़क किनारे महिला का शव पड़ा मिला है.
इलाके में महिला का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक महिला की अबतक पहचान नहीं हो सकी है फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है.
पूरे मामले की जांच को लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया जा रहा है. महिला कौन है, और कहां की रहने वाली है इसकी पहचान नहीं हुई है फिलहाल पुलिस सभी बिंदु से जोड़कर मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / आनंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फुल फॉर्म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, काम में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

Saraikela: संजय सेठ ने दिया गुड़गांव हादसे के पीड़ितों को 40-40 लाख का मुआवजा, कहा- संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ






