गुमला के इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली की महिला के साथ फोटो वायरल, पुलिस महकमे में बवाल
इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली की महिला के साथ फोटो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें इंस्पेक्टर की बाहों में सिमटी महिला कथित तौर पर पुलिस कर्मी बताई जा रही है.

Gumla, Jharkhand: गुमला में एक वायरल तस्वीर ने पुलिस विभाग में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. सदर थानेदार इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली से जुड़ी कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तस्वीर में एक महिला वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही हैं. तस्वीर वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया और पुलिस विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी.
एसपी ने दिखाई सख्ती, थाना प्रभारी समेत दो सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला एसपी हरीश बिन जमां ने तुरंत संज्ञान लिया. प्रारंभिक जांच के बाद सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और एक सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. वहीं, डीएसपी को पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. एसपी का साफ कहना है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.
जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. हालांकि वायरल तस्वीर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. नक्षत्र न्यूज भी इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है. फिलहाल गुमला में इस मामले की चर्चा तेज है. अब सबकी नजर विभागीय जांच की रिपोर्ट पर टिकी है कि आखिर इस वायरल तस्वीर का सच क्या है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







