राज्यपाल गंगवार ने किया मताधिकार का प्रयोग, मतदान को बताया लोकतंत्र का अभिन्न अंग
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान उन्होंने जनता से भी चुनाव में भागीदारी की अपील की. साथ ही मतदान को लोकतंत्र का अभिन्न अंग बताया.

Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
राज्यपाल महोदय ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कर ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आग्रह किया, जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील तथा प्रतिबद्ध हों.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






