संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

Ranchi News: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 135वीं जयंती है इस मौके पर आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का यह शुभ दिन भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है. देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है. इनके द्वारा की गई संविधान की संरचना को पूरा देश सलाम करता है.
सीएम हेमंत ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने एक महान समाज सुधारक के रूप में गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित सहित सभी वर्ग-समुदाय के कल्याण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. हम सभी को उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







