झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती का राज्यपाल और CM हेमंत ने दी शुभकामनाएं
झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

Ranchi: आज झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पार्पित करते हुए नमन किया. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन उपस्थित रहें.
राज्यपाल और सीएम ने किया धरती आबा को किया नमन
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड का 25वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे व्यक्तित्व के थे कि उनके लिए जो भी कहा जाए वह कम है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है और प्रदेश तरक्की की रफ्तार पर कायदे से आगे बढ़ें. और देश के सर्वोच्च राज्यों में अपना स्थान बनाएं.
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य का स्थापना दिवस भी है. यह झारखंड वासियों और देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का दिन है. भगवान बिरसा मुंडा देश के इतिहास में लंबी लकीर खींचने वाले एक महान व्यक्ति थे. जिन्होंने पूरे समाज को आगे लाने की जद्दोजहद में अपनी जान गंवा दी. भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की पूरे झारखंड और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.
समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की बधाई- राज्यपाल
इससे पूर्व राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट साझा करके भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और उन्हें नमन किया. राज्यपाल ने राजभवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन कर उन्हें याद किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करके लिखा है. ''महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही मातृभूमि और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए जो अद्भुत संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.''
धरती आबा को जोहार कर रहा युवा झारखंड- CM
वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करके भगवान बिरसा मुंडा को याद कर नमन किया. उन्होंने लिखा ''समस्त झारखण्ड वासी अपने वीर सपूत उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर नमन करते हैं. धरती आबा के आदर्शों पर चलकर ही वीर शहीदों ने अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार किया, जिसका प्रतिफल है आज 25 वर्ष का युवा झारखंड धरती आबा को जोहार कर रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






