पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- बेरोजगारी पेंशन बंद कर सरकार को चालू करना चाहिए SEX पेंशन
पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पेंशन बंद कर सरकार को सेक्स पेंशन चालू करना चाहिए.

PURNIA (Bihar): केंद्र सरकार के खिलाफ पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने आज एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को अब बेरोजगारी पेंशन बंद करके सेक्स पेंशन चालू करना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि देश के 90% नेता और अधिकारी सेक्स रैकेट में जुड़े हुए हैं.
पप्पू यादव ने कहा कि एक मुद्दा से देश परेशान है पिछले 12 वर्षों में लगभग नेताओं ने इस देश की लड़कियों और बेटियों को अपना हवस का शिकार बनाया. गोवा में 20 लड़कियों का वीडियो अपलोड हो रहा है एक लड़की जिसने मोदीनामा लिखा उसने एक-एक घटनाक्रम को ट्वीट करके बताया लेकिन उसका न तो कोई केस दर्ज हुआ, न कोई कार्रवाई की गई. देश और बिहार में लगातार नेताओं और पूंजीपतियों, पदाधिकारियों की देश की बेटियों पर गिद्ध दृष्टि है फिर आम आदमी का क्या होगा ये आप सोचिए.
उन्होंने कहा कि गोवा में अभी 20 लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक मिनिस्टर भी शामिल हैं हमलोग अब नैतिक मूल को खो चुके है उन्होंने कहा कि यहां तो हर जगह कोने-कोने में एफेस्टीन फैला हुआ है. पप्पू यादव ने कहा कि अब इस देश में बच्चियों को बचाने के लिए बड़े क्रांति की जरूरत है. पहले हम ड्रग्स और सुखा नशा से बचाने की बात कर रहे थे लेकिन अब लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों से बचाने की जरूरत है.
देश में बच्चियां सुरक्षित नहीं है. अब छात्रवृत्ति और बेरोजगारी भत्ता बंद करके सेक्स भत्ता चालू करना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि देश में हर जगह गैस के लिए त्राहिमाम मचा है. दिल्ली में 5 किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है. अभी तो कमर्शियल सिलेंडर बंद किया है. अब तो 5 राज्यों के चुनाव के बाद आम लोगों को भी गैस मिलना बंद हो जाएगा.
रिपोर्ट- गौरव गुप्ता
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल







