भाजपा के आंदोलन से सरकार करा रही चुनाव, BJP रचेगी जीत का इतिहास ! नगर निकाय चुनाव को संजय सेठ का दावा
नगर निकाय चुनाव को लेकर समाप्त हुए प्रचार अभियान के बाद बीजेपी नेताओं द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान सरकार पर बीजेपी समर्थकों को दूर रखने का आरोप लगाया गया.

Jharkhand (Ranchi): बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के आंदोलन और जनदबाव के बाद ही सरकार चुनाव कराने को मजबूर हुई है. साहू ने सत्ता के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलीय आधार और ईवीएम से चुनाव कराने की मांग की थी. लेकिन सरकार अपराधियों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है.
अपराधियों को सरकार का संरक्षण : आदित्य साहु
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड विकास से दूर और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. जबकि अपराधियों में सरकार का संरक्षण होने से जनता के बीच दहशत का माहौल है. प्रशासन और पुलिस को निष्पक्ष भूमिका निभाने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वर्दी और पद की मर्यादा बनाए रखें. साहू ने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है और 48 स्थानों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे. गलत कार्रवाई पर भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी.
रोशनी खलखो के प्रयास का परिणाम- नगर निकाय चुनाव
रांची सांसद सह देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची स्थित अपने सांसद कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रोशनी खलखो के प्रयास और न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव कराया जा रहा है, जबकि सरकार स्वयं चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी और भय के कारण मतदान करा रही है. उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, तब राज्य सरकार पुरानी प्रणाली अपना रही है.
बूथ आवंटन में गड़बड़ी: संजय सेठ
सेठ ने बूथ आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोगों के मतदान केंद्र अलग-अलग कर दिए गए हैं, जिससे मतदाता परेशान हैं और यह तैयारी पहले से भाजपा समर्थकों को दूर रखने के लिए की गई है. उन्होंने दावा किया कि तमाम साजिशों के बावजूद भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और रोशनी खलखो आने वाले दिनों में महापौर होंगी. साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक मतदान कर रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की.
रिपोर्ट: सत्यव्रत किरण, गुड्डू शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






