गोला पश्चिमी की जिप सदस्य सरस्वती देवी का निधन, रिम्स में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
तबीयत बिगड़ने के बाद पहले जिला परिषद अध्यक्ष सरस्वती देवी को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया.

Jharkhand (Ramgarh): जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत गोला पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. गुरुवार को लगभग तीन बजे रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.
जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में दो दिनों तक इलाज चलने के बाद गुरुवार को उनका निधन हो गया.
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. इस दुखद घटना पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, जिप सदस्य धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, मुखिया किशुन राम मुंडा समेत कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
रिपोर्ट: संजय नायक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






