NTPC कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान GEM-2026 का शुभारंभ
एनटीपीसी कहलगांव में GEM यानी Girl Empowerment Mission के 2026 संस्करण का उद्घाटन किया गया. इसके माध्यम से चयनित बालिकाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, डिजिटल साक्षरता एवं नेतृत्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

Bhagalpur, Bihar : भागलपुर जिले के एनटीपीसी कहलगांव में आज बालिका सशक्तिकरण अभियान (Girl Empowerment Mission – GEM 2026) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक रवीन्द्र कुमार उपस्थित थे.
इस अवसर पर संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या चंदना कुमारी, परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्षा, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ.
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में शुरु हुई तीन परियोजनाएं आज देशव्यापी आंदोलन का रूप ले चुकी हैं. उन्होंने बालिकाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आज की ये बालिकाएं कल की वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, उद्यमी एवं देश की जिम्मेदार नागरिक बनेंगी. एनटीपीसी का उद्देश्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं नई संभावनाओं से परिचित कराना है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.
परियोजना प्रमुख पटेल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी कहलगांव सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अग्रणी रहा है. उन्होंने बताया कि GEM-2026 के माध्यम से चयनित बालिकाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, डिजिटल साक्षरता एवं नेतृत्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें.
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा. समारोह उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा.
(भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार जिला जदयू पार्टी में उगाही कांड का धमाका! सदस्यता अभियान के नाम पर वसूली का आरोप, नक्षत्र न्यूज़ के कैमरे में कैद हुआ कबूलनामा

मोतिहारी के गड़हिया थाना क्षेत्र की घटना, समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरा युवक







