CBSE 12वीं के परिणाम से गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल का जोश हुआ दुगुना, आयान आलम बने स्कूल टॉपर
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बार परीक्षा में तीनों संकाय (कला, वाणिज्य और विज्ञान) के छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद जब रिजल्ट जारी हुआ तो स्कूल के छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रौशन किया है.
सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूरडेंट्स की सफलता के बाद स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है. सलूजा गोल्ड शिक्षण संस्थान के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि जब स्कूल के शिक्षक लग्न के साथ छात्रों पर फोकस करें, तो निश्चित तौर पर इसका परिणाम सुखद रहता है. ऐसे में छात्रों के साथ पूरा शिक्षक समूह बधाई के पात्र है.
जारी परिणाम के अनुसार कॉमर्स में 10 छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा. इसमें आयन आलम टॉपर बने, जिनका अंक विज्ञान में 96%4 आया. जबकि दूसरे स्थान पर मोहम्मद इमरान रहे, जिन्होंने 89% अंक प्राप्त किया है जबकि कॉमर्स में सबसे अधिक कुसार्ग ने 87%4 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है और प्राची 83% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CBSE 12वीं रिजल्ट अपडेट | 87% पुनर्मूल्यांकन नतीजे जारी

BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी: भागलपुर की सीमा कुमारी बनीं DSP, चौथी बार में हासिल की बड़ी सफलता







