Giridih: गुंडागर्दी पर उतर आए हैं वाहन फाइनेंस के वसूली एजेंट, महिलाओं पर करने लगे अश्लील टिप्पणी
गिरिडीह में गाड़ी के बकाया पैसे वसूलने वाले एजेंट ने एक युवक से जमकर मारपीट की. साथ ही युवक की बहन व पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणियां भी करने लगे.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में गाड़ियों की फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंट अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. बकाया न चुका पाने वालों से पैसे वसूलने के लिए मारपीट तक की जाने लगी है. इसी क्रम में शुक्रवार को टीवीएस कंपनी से फाइनेंस कराने वाले युवक पंकज तुरी के साथ वसूली गुंडों ने जमकर मारपीट की.
जानकारी के अनुसार पंकज के साथ शहर के बरगंडा नया पुल के समीप कंपनी के पांच वसूली गुंडों ने मारपीट की है. पंकज अपनी पत्नी और बहन के साथ जब बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान कंपनी के वसूली गुंडों ने पंकज के बाइक को जबरन रुकवाया और गाड़ी के बकाए किस्त चुकाने को कहा. नहीं देने पर एक गुंडे ने पंकज को पुल के नीचे जबरन ले जाते हुए बहन और पत्नी को लेकर अश्लील बातें भी कही. इसपर पंकज ने पत्नी व बहन को लेकर उनसे अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करने की हिदायत दी. कहा कि इन सब में महिलाओं को क्यों घसीट रहे हो.

हंगामा बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने पांचों वसुली गुंडों को जब पीटना शुरू किया, तो सारे गुंडे फरार हो गए। लेकिन एक ने अपनी बाइक नया पुल के समीप ही छोड़ दी और भाग खड़ा हुआ. खबर लिखे जाने तक उक्त घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







