Giridih: दुकानों में किया करते थे डकैती, तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, गिरिडीह के पचम्बा पुलिस का दावा तीनों दे चुके हैं कई जेवर दुकानों में डकैती को अंजाम.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा. तीनों के पास से एक देशी कट्टा और एक बाइक के साथ पांच हजार नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में मुफ्फसिल थाना इलाके के अकदोनीकला गांव निवासी छोटू दास, पचम्बा थाना इलाके के बुढ़वा आहार तालाब निवासी अजय साहू और तिवारीडीह निवासी सुशील दास शामिल हैं.
पुलिस का दावा है कि तीनों अपराधी बुढ़वा आहार तालाब के पास अपराध की योजना बना रहे थे. इसी दौरान तीनों को दबोचा गया. पूछताछ में तीनों अपराधियों ने कबूल कर लिया कि वो डकैती की योजना बनाने में जुटे थे. तीनों से पूछताछ हुई जिसमें बताया कि मुफ्फसिल थाना के बदडीहा के एक जेवर दुकान में डकैती के साथ बिरनी थाना इलाके के भ्रकट्टा ओपी के पास डुमरांव गांव के समीप एक पुल पर जेवर कारोबारी से तीन लाख लूटने के साथ उसके पास रखे जेवर लूट कर फरार हो गया था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






