गिरिडीह: दुकानदार दंपति से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, नगदी और सामान बरामद
बीते दिनों गिरिडीह के जमुआ में एक दुकान में बदमाशों ने दुकान में लूटपाट मचा दी थी. राशन की दुकान से बदमाशों ने 50 हजार नगद के साथ सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गए थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Giridih, Jharkhand: बंसी साहू और उनकी पत्नी से दुकान में लूटपाट करने में शामिल तीन अपराधियों को गिरिडीह के जमुआ थाना पुलिस दबोचने में सफल रही. शुकवार को मिली सफलता के बाद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी विभूति देव ने जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी.
बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ के मिर्जागंज निवासी विनोद साहू, कोडरमा के पंचमो गांव निवासी गुड्डू लहरी और तिसरी थाना के चंदौरी निवासी नंदकिशोर रविदास शामिल हैं.
इस दौरान एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों अपराधियों ने मिलकर जमुआ के बंशी साहू की दुकान में चावल खरीदने के बहाने ग्राहक बनकर आए और जब दुकानदार बंशी साहू ने दुकान खोला, तो उनके साथ मारपीट कर दी. उनकी पत्नी के साथ मारपीट के बाद गल्ले से 50 हजार नगद लूट लिया, और उनके गले से सोने का चेन छीन कर फरार हो गए. इस दौरान जमुआ थाना पुलिस ने तीनों के पास से 11 हजार नगद के साथ एक बाइक और 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
(गिरिडीह से मनोज के साथ ललन की राय की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CISCE जोनल योग प्रतियोगिता-2026 में METAS ADVENTIST SCHOOL का शानदार प्रदर्शन

गिरिडीह में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मची हलचल, पंप संचालकों ने कहा- 'किल्लत नहीं, पैनिक न हों लोग'







