Giridih: नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गिरिडीह में हुआ स्वागत, हेमंत सरकार पर जमकर बोला हमला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में पदभार संभाला है. उनके गिरिडीह आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला. वही कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी.

Jharkhand (Giridih): भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. पपरवाटांड़ में उनके स्वागत संबंधी एक सभा का भी आयोजन किया गया. इस दौरान कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी.
सभा में अपने संबोधन के दौरान आदित्य साहू ने कई मुद्दों पर हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार राज्य में आ जाएगी तो हेमंत सरकार के कई भ्रष्टाचारी मंत्री जेल जाएंगे. जीरामजी बिल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इसका विरोध महज इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस शासित राज्यों में लूट बंद हो जाएगी. वहीं मजदूरी भी अब सौ से अधिक दिनों के लिए निर्धारित कर दी गई है.

उन्होंने आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी वर्तमान सरकार पर धावा बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को इस चुनाव में आईना दिखाना जरूरी है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें. सभा के बाद अध्यक्ष द्वारा कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर जयंती के अवसर में, वही अंबेडकर चौक में बाबा साहेब बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया.
सभा के दौरान जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा सहित कई नेताओं की उपस्थिति थी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






