Giridih: सफल UPSC प्रतिभागी करन सेठ को मिला सम्मान, DC ने पढ़ाई के साथ मेहनत को बताया बेहद अहम
कुछ दिनों पहले ही यूपीएससी के परिणाम की घोषणा की गई. जिसमें गिरिडीह के करन ने भी 333वें रैंक के साथ परचम लहराया. सोमवार को उनको डीसी द्वारा सम्मानित किया गया.

Jharkhand (Ranchi): यूपीएससी में 333वां रैंक हासिल करने वाले गिरिडीह के जमुआ के करन सेठ को डीसी रामनिवास यादव ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान करन सेठ के माता पिता और भाई भी मौजूद थे.

डीसी रामनिवास यादव ने अपने चेंबर में करन सेठ को सम्मानित किया. इस दौरान डीसी और करन के बीच पढ़ाई और उनके यूपीएससी की यात्रा को लेकर काफी बातचीत हुई. करन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया. उन्होंने बताया कि घर से पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह का दबाव न होने के कारण वे पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाए और उन्हें सफलता मिल पाई.
डीसी रामनिवास यादव ने यूपीएससी की परीक्षा को लेकर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए. उन्होंने कहा कि सभी यूपीएससी प्रतिभागियों के मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखना सपने के पूरा होने जैसा क्षण होता है. यह उनके सालों साल के मेहनत का परिणाम होता है. उन्होंने कहा कि चाहे विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत तो करनी होती ही है. साथ ही पढ़ाई और शिक्षा भी अति आवश्यक होती है. इसलिए शिक्षा को कमतर कभी आंका नहीं जाना चाहिए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में पांव पसारने के लिए RJD तैयार, तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!






