गिरिडीह JMM के 53वें स्थापना दिवस पर सजेगा मंच, मिल सकती है जिले को करोड़ों की सौगात
जेएमएम के 53वें स्थापना दिवस में विशेष समारोह के आयोजन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू को दी गई है.

Jharkhand (Giridih): सोमवार को गिरिडीह जेएमएम का 53वां स्थापना दिवस मनाया जाना है. इसे लेकर जेएमएम जिला कमेटी स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटी हुई है. समारोह खास उपस्थिति के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है.

बताया जा रहा है कि इस पार्टी विशेष खास अवसर को सफल बनाने का जिम्मा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई है. वहीं जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार भी आयोजन को लेकर सुरक्षा की गतिविधि पर नजर रखे हुए है.
आयोजन स्थल झंडा मैदान को सजाया जा रहा है। झण्डा मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जेएमएम के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन के वृहद पोस्टर्स भी लगाए जा रहे हैं. पूरे गिरिडीह शहर में रंग-बिरंगी लाइटों के जरिए साज-सज्जा की जा रही है. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का गिरिडीह दौरा अब तक कई बार हो चुका हैं लेकिन दूसरे कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह पहला गिरिडीह दौरा है. इस कारण से खास अवसर को और खास बनाने की तैयारी की जा रही है.
बताया जा रहा है कि सीएम द्वारा गिरिडीह को सौ करोड़ के सौगात प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन चर्चा है कि बगोदर में अनुमंडल अस्पताल की सौगात मिल सकती है और कई ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण की ओर फंड दिया जा सकता है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









