Giridih गोलीकांड.. शिवम की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने दिया राजू खान के खिलाफ आवेदन, बताया महिलाओं को दी जा रही धमकियां
गिरिडीह गोलीकांड मामले में शिवम की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उनके द्वारा राजू खान द्वारा इलाके में महिलाओं को धमकियां देने का आरोप भी लगाया जा रहा है.

Jharkhand (Giridih): गोलीकांड मामले में जेल भेजे गए पूर्व जेएमएम नेता शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद की गिरफ्तारी के बाद लोगों का आक्रोश भी भड़क उठा है. लिहाजा, बुधवार को गिरिडीह पुलिस द्वारा शिवम को जेल भेजे जाने के बाद वार्ड 18 के झिंझरी मुहल्ला की महिलाओं व परिजनों द्वारा विरोध शुरू किया जाने लगा.
इसमें शिवम की मां सरिता श्रीवास्तव और पत्नी प्रिया श्रीवास्तव भी सड़क पर उतर आईं. विरोध करते हुए वे पहले पचम्बा थाना पहुंचीं, और राजू खान समेत उसके गुर्गों के खिलाफ आवदेन दाखिल दिया. इस दौरान थाना प्रभारी ने आवदेन लेकर कार्रवाई का भरोसा भी दिया.
रिपोर्ट के अनुसार शिवम और उसकी मां को पुलिस ने नगर थाना जा कर आवदेन देने का सुझाव भी दिया था. वहीं नगर थाना में आवेदन लिया तो गया, लेकिन उनकी बात को बगैर सुने वहां से हटा दिया गया.
बताया जा रहा है कि अब राजू खान के गुर्गे मुहल्ले में महिलाओं को धमकी दे रहे हैं. वहीं आजाद नगर से आ कर कई मुस्लिम युवकों द्वारा उन्हें धमका रहे हैं. लिहाजा, महिलाओं में डर का माहौल है. इसके बाद भी नगर थाना द्वारा उनकी बातों को महत्व न देना लोगों को खटकने लगा है. परिजनों का सवाल है कि शिवम ने कोई गोली नहीं चलाई है, न इसको कोई प्रमाणित करने वाला वीडियो ही साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है. फिर शिवम को किस आधार पर जेल भेजा गया है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल






