गिरिडीह सलूजा गोल्ड ग्रुप ने रांची टाइटंस के साथ की प्रेसवार्ता, कहा- अंतरराष्ट्रीय फलक पर टीम के परफॉर्मेंस को उभारने का किया जाएगा प्रयास
रांची टाइटन्स टीम के साथ गिरिडीह के सलूजा गोल्ड ग्रुप ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के परफॉर्मेंस को उभारने का प्रयास किया जाएगा.

Giridih, Jharkhand: झारखंड में गिरिडीह के लिए यह पहला मौका होगा. जब रांची के क्रिकेट टीम रांची टाइटन्स को उत्तर पूर्वी भारत के टीएमटी स्टील फैक्ट्री सलूजा गोल्ड ने खरीदा है. अब रांची के टाइटंस टीम को नेशनल फलक पर लांच करने की तैयारी में है. शनिवार को सलूजा गोल्ड ग्रुप ने कॉरपोरेट ऑफिस में टीम के कैप्टन समेत कई पदाकारियों के साथ जॉइंट प्रेसवार्ता किया.
इस दौरान जॉइंट प्रेसवार्ता में सलूजा गोल्ड ग्रुप के चेयरमेन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, प्रबंध निदेशक तरनजीत सिंह सलूजा उर्फ बंटी, सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ मनी ने कई जानकारी साझा किया.
चेयरमैन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि झारखंड से ही भारत को भारतीय क्रिकेट टीम का कैप्टन के रूप में महेंद्र सिंह धोनी मिले. अब प्रयास है कि रांची के टाइटंस टीम का दूसरा ऑफिस गिरिडीह सलूजा गोल्ड बने. और गिरिडीह से ये टीम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले. इसके लिए सलूजा गोल्ड ग्रुप पूरा प्रयास करेगा. चेयरमैन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा पूरे देश में क्रिकेट के प्रति युवाओ में जोश है और यही जोश राज्य के मंत्री सुद्विया कुमार सोनू में भी है. लिहाजा, मंत्री सुदविया कुमार का पूरा सहयोग सलूजा गोल्ड ग्रुप द्वारा खरीदे गए रांची के टाइटंस टीम को भी मिल रहा है. क्योंकि इस टीम ने अभी जो प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने में सफल रही. रविवार को पूरी टीम के साथ सलूजा गोल्ड ग्रुप ट्राफी के साथ नगर भ्रमण करेंगीं.
इसका मकसद युवाओं के क्रिकेट के प्रति जोश बढ़ाना है. इस दौरान प्रबंध निदेशक तरनजीत और सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि 10 जून से हॉटस्टार में रांची टाइटन्स अपना जलवा दिखाएगी. इसके लिए सलूजा गोल्ड ग्रुप के साथ हॉटस्टार का अगले तीन साल तक इकरारनामा हुआ है. क्योंकि बीसीसीआई के पूरे मापदंड के अनुसार रांची टाइटन्स टीम का चयन किया गया है.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







