Giridih Purnima Murder Case : आरोपी पति का सरेंडर, सास-ससुर अब भी फरार, हत्या कर शव जलाने का है आरोप
गिरिडीह में कथित रूप से दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव जलाने के मामले में आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है. 3 जून को मामला चर्चा में आया था.

Giridih Crime News : गिरिडीह के चर्चित पूर्णिमा हत्याकांड मामले में आरोपी पति रामेश्वर पंडित ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया है. कथित दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को अधजले हालात में छोड़कर फरार हो जाने का मामला 3 जून को सामने आया था. इसमें रामेश्वर पंडित के अलावा मृतका की सास और ससुर भरत पंडित पर भी आरोप लगे थे, जिनका कोई पता नहीं चल सका है.
सरेंडर करने के बाद आरोपी पति ने कहा कि पूर्णिमा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने झरियागद्दी वाले अपने घर (ससुराल) में आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी के माथे पर कुछ दिनों पहले के प्रतीत हो रहे जख्म के निशान हैं. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके माथे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
पुलिस का दावा है कि महिला के सभी ससुराल वालों ने (आरोपी पति, सास और ससुर) उसकी हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया था.
बताते चलें कि घटना की जानकारी मृतका पूर्णिमा के मायके वालों को उसके ससुराल की एक पड़ोसी महिला ने सूचना दी थी। जिसके बाद महिला के माता-पिता बेटी के ससुराल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई लेकिन उनके घटनास्थल पर पहुंचते तक शव जल चुका था. पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi Breaking : RIMS के डायरेक्टर का इस्तीफा, CID की छापेमारी के बाद इस्तीफे को लेकर उठे सवाल

बसु मोड़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल







