गिरिडीह पुलिस ने निकाली बाइक रैली, बेहतर ड्राइव, सेफ लाइफ का दिया संदेश, एसपी भी हुए शामिल
गिरिडीह में जिला पुलिस की ओर से बाइक रैली निकालकर लोगों को बेहतर ड्राइव सेफ लाइफ का संदेश दिया गया. इस रैली में जिला एसपी डॉ विमल कुमार भी शामिल हुए.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला पुलिस ने बाइक रैली निकालकर कर लोगों को बेहतर ड्राइव सेफ लाइफ का संदेश दिया. इस दौरान बाइक रैली में एसपी डॉ विमल कुमार भी शामिल हुए. जहां उन्होंने हेलमेट पहनकर लोगों को संदेश दिया. एसपी के साथ ही एसडीपीओ जितवाहन, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत पूरा बाइक पेट्रोलिंग टीम के जवान भी जिला पुलिस द्वारा निकाले गए बेहतर ड्राइव सेफ लाइफ रैली में शामिल हुए.

मौके पर एसपी ने कहा कि गिरिडीह में बड़े पैमाने पर सड़क हादसे बढ़ रहे हैं. ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि लोगों के जीवन को सुरक्षित किया जा सकें. ये बाइक रैली इसी को लेकर निकाला गया है. जिसे हर कोई हेलमेट पहनकर और नियम के अनुसार बाइक चलाएं. इधर रैली में हाथों में तख्ती लिए पुलिस जवाब भी शामिल हुए. कई महिला पुलिस कर्मी इस दौरान अपने नौनिहाल को लिए हुए ड्यूटी के बीच रैली में शामिल हुई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 29 मई तक होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश ! कई जिलों में रहेगा हीटवेव का असर

झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए CM हेमंत ने सभी जिला के DC और अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश







