गिरिडीह के थाना प्रभारी को शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, नदी में फंसी पुलिस की जीप
थाना प्रभारी चेरवा गांव की ओर जा रहे थे. इस दौरान मुख्य मार्ग पर बने दो पुलों का उपयोग करने के बजाय वाहन को नदी के रास्ते उतार दिया, जहां गाड़ी बीच धारा में ही फंस गई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में गांवा थाना प्रभारी का शार्टकट हरकत चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, थाना प्रभारी का सरकारी वाहन नदी में फंस गया. जिसे जेसीबी की मदद से भारी मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया.
बताया जाता है कि थाना प्रभारी चेरवा गांव की ओर जा रहे थे. इस दौरान मुख्य मार्ग पर बने दो पुलों का उपयोग करने के बजाय वाहन को नदी के रास्ते उतार दिया, जहां गाड़ी बीच धारा में ही फंस गई. वाहन के नदी में फंसते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसकी सहायता से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया.
इस दौरान लोगों द्वारा उक्त घटना की बनाई गई वीडियो और तस्वीरें वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नदी पार करने के लिए पुल की सुविधा उपलब्ध थी, तो फिर वाहन को नदी के रास्ते ले जाने की क्या आवश्यकता थी. शुक्रवार को साइक्लोन की बारिश के कारण ही नदियों का बहाव तेज हो गया था. और थाना प्रभारी समझ नहीं सके. लिहाजा, शार्टकट हरकत ने उनके साथ पुलिस जवानों को भी कुछ देर के लिए परेशानी में डाल दिया.
हालांकि कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुआ, लेकिन पुलिस जवान थाना प्रभारी पर भड़ास निकालते जरूर दिखे. इधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल : गिरिडीह के सलैया स्टेशन रोड के चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार







