गिरिडीह पुलिस ने 15 लाख कॉपर वायर के साथ एक गाड़ी की जब्त, तीन अपराधी गिरफ्तार
नए रेलवे लाइन के ग्रिड से चोरी का 15 लाख का कॉपर वायर के साथ एक गाड़ी को गिरिडीह के डुमरी पुलिस द्वारा जब्त किया किया गया है. साथ ही तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस दौरान एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. बताया कि करीब 10 अपराधियों ने दो दिन पहले डुमरी थाना इलाके में नए रेलवे लाइन के नए ग्रिड से करीब 19 लाख रूपए मूल्य के 300 किलो कॉपर वायर की चोरी कर लिया था.
एसडीपीओ सुमित ने बताया कि चोरी की घटना में दस अपराधी शामिल थे. इसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में डुमरी पुलिस सफल रही. क्योंकि एसपी डॉक्टर विमल के निर्देश पर घटना के बाद से ही गंभीरता बरती जा रही थी. मामला रेलवे विभाग से जुड़ा होने के कारण एसपी के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे.
अधिकारी ने बताया कि जिन तीन अपराधियों को दबोचा गया, उसमें धनबाद के केंदुआडीह थाना इलाके के कल्लू पाशी, राजू भुइयां और धनबाद के ही कतरास मोड़ निवासी नरेश भुइया समेत अन्य अपराधी शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि तीनों के पास से 15 लाख रुपए मूल्य का कॉपर वायर करीब 268 किलो जब्त किया गया है. जबकि 30 हजार नगद के साथ चोरी के लिए इस्तेमाल में लाए गए पिकअप वैन को भी इन तीनों अपराधियों के पास से जब्त कर लिया गया है. तीनों से सख्ती से किए गए पूछताछ में कई और बातों का खुलासा हुआ है, जबकि तीनों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
Report By - Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bokaro में 10वीं के छात्र के अपहरण का प्रयास, पिता ने थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

रांची में अनुसूचित जनजाति आयोग की जनसुनवाई, जमीन विवाद मामलों पर सख्त निर्देश







