नवरात्र के बीच गिरिडीह पुलिस ने तीन बाइक चोर को दबोचा, 6 बाइक बरामद
नवरात्र के व्यस्त शेड्यूल के बीच गिरिडीह पुलिस ने चोरी के 6 बाइक के साथ तीन अपराधियों को दबोचा है.साथ ही इनके पास से 6 बाइक भी जब्त किया गया है.

Naxatra News
Ranchi DESK: नवरात्र के व्यस्त शेड्यूल के बीच गिरिडीह पुलिस ने चोरी के 6 बाइक के साथ तीन अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों में गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के लकत्ताही और हरखी गांव निवासी मन्नोवर अंसारी, अब्दुल सत्तार अंसारी और मोहम्मद आजाद अंसारी शामिल हैं. एक साथ जिले के धनवार के साथ जमुआ समेत तीन थानों की पुलिस ने तीनों अपराधियों को दबोचा. साथ ही इनके पास से 6 बाइक भी जब्त किया गया है.
बता दें कि मन्नोवर अंसारी को धनवार के इरगा नदी के पास से दबोचा गया. इस दौरान पूछताछ में मन्नोवर ने अब्दुल सतार और अनवर का नाम कबूला, वहीं मन्नोवर के निशानदेही पर अब्दुल सतार और अनवर के पास से पांच और बाइक जब्त किया गया. पूछताछ में उसने कबूला की मन्नोवर हिंदुस्तान बाइक सेंटर का संचालन करता है. जबकि अब्दुल सतार इसके पास काम करता था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






