गिरिडीह पुलिस ने दो किशोरियों को दिलाई देह व्यापार से मुक्ति, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
तीनों अपराधी मिलकर नाबालिग किशोरियों को पहले काम दिलाने के बहाने बुलाते थे. उसके बाद तीनों अपराधी नाबालिगों के साथ मारपीट करते, डराते धमकाते और नाबालिगों से देह व्यापार कराते थे.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने देह व्यापार में शामिल एक महिला समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बुधवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ डीएसपी रूपेंद्र राणा और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जॉइंट प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी.
बताया कि तीनों अपराधियों के पास से एक ब्रेजा गाड़ी को बरामद किया गया है. जबकि गिरफ्तार अपराधियों में बिरनी के भ्रकट्टा ओपी बलियाबेड़ा गांव निवासी क्रांति देवी के साथ गांडेय थाना इलाके के अहारडीह और घाटकुल गांव निवासी मोहम्मद तौफिक अंसारी और मुशर्रफ अंसारी शामिल हैं.
जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि तीनों अपराधी मिलकर नाबालिग किशोरियों को पहले काम दिलाने के बहाने बुलाते थे. उसके बाद तीनों अपराधी नाबालिगों के साथ मारपीट करते, डराते धमकाते और नाबालिगों से देह व्यापार कराते थे. इतना ही नहीं, किसी के द्वारा अगर इसमें जाने से मना किया जाता, तो तीनों उसके साथ मारपीट तक किया करते. लिहाजा, मारपीट का डर दिखाकर उनसे जबरन यह कुकृत्य कराया जाता था.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के मधुबन में भाजपा के दो दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत

23 साल बाद रांची कॉलेज में शहीद सुधीर साहू की प्रतिमा का अनावरण, स्थानीय नीति की लड़ाई फिर चर्चा में







