नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की मिली बड़ी सफलता, दो राईफल और जिन्दा कारतूस बरामद
गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें नक्सलियों को इस बार बड़ी चोट लगी है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है. इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने जिले के खुखरा थाना इलाके स्थित जोकनाबाद नाला और निमियाघाट थाना इलाके के चिरुआबेड़ा से दो राइऱफल और एक सौ से अधिक जिंदा कारतूस, 700 मीटर कोडेस तार बरामद किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोकनाबाद नाला और निमियाघाट थाना इलाके में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है. इधर, इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें नक्सलियों को इस बार बड़ी चोट लगी है. क्योंकि इलाके को लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






