Giridih News : गिरिडीह में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो व्यक्ति ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम
गिरिडीह में गुरुवार को दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें दो लोग चपेट में आए. दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी. शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Giridih News : गिरिडीह में गुरुवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों के मारे जाने की खबर है. पहली घटना निमियाघाट इलाके की है जहां धनबाद के तोपचांची से बाइक सवार निमियाघाट आ रहा था. जिसे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. वाहन की चपेट में आने के बाद युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी. मृतक की पहचान अदनान के रूप में हुई है जो तोपचांची का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
वहीं दूसरी घटना गिरिडीह के पीरटांड़ के कटवारा रोड की बताई जा रही है. जहां दो बाइक की आपसी भिड़ंत में एक बाइक सवार (सुजीत राम) की मौत हो गई. 45 वर्षीय सुजीत अपने बेटे के साथ बेटी की शादी के सिलसिले में जा रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौत मौके पर ही हो चुकी थी. पालगंज के रहने वाले सुजीत के घर वाले सदर अस्पताल में जुटे हैं.
दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं दूसरी घटना में दूसरे बाइक सवार की तलाश की जा रही है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi Breaking : RIMS के डायरेक्टर का इस्तीफा, CID की छापेमारी के बाद इस्तीफे को लेकर उठे सवाल

बसु मोड़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल







