Giridih: नवजीवन नर्सिंग होम के 34 वर्ष पूरे, कई नई सेवाएं की जाएंगी शुरू
गिरिडीह स्थित नवजीवन नर्सिंग होम के 34 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर नर्सिंग होम द्वारा कैंसर आदि की जांच के लिए सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है. साथ ही प्रत्येक जांच पर छूट भी दी जा रही है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में स्वर्गीय डॉक्टर दीपक बगेड़िया द्वारा स्थापित नवजीवन नर्सिंग होम ने 34 बसंत पूरा कर लिया. लिहाजा, नर्सिंग होम प्रबंधन द्वारा 34 साल पूरे होने को लेकर तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.
रविवार को संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान नर्सिंग होम की एमडी स्वाति बगेडिया, महिला चिकित्सक डॉक्टर अमिता राय और नीरज सिंह उपस्थित थे. एमडी स्वाती बगेड़िया ने बताया कि तीन दिनों में हर प्रकार की जांच में 33 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. उन्होंने नर्सिंग होम की यात्रा पर बात करते हुए कहा कि बीते वर्षों में नर्सिंग होम ने काफी बेहतर कार्य किया है. कहा कि डॉक्टर दीपक की समाजिक भूमिका को आगे भी जारी रखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि इतने सालो में नर्सिंग होम में आईसीयू और डायलिसिस की सेवा भी शुरू की गई है. जबकि धनबाद के अशरफी हॉस्पिटल से हुए एमओयू के अनुसार अब गिरिडीह के मरीजों को कैंसर जांच भी उपलब्ध कराया जाएगा. न्यूरो के साथ ENT, मेकसोफेस और कार्डियोलॉजी सेवा शुरू किया गया. स्वाती और डॉक्टर अमिता राय ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से अब तक नर्सिंग होम में 5 हजार से अधिक मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त दी जमानत







