अजय दास हत्याकांड में फरार तीनों मुख्य आरोपी को Giridih नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
होली के दूसरे दिन गिरिडीह में एक युवक की हत्या कर दी गई थी. तीन आरोपी की शिनाख्त में पुलिस जुटी थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jharkhand (Giridih): होली के दूसरे दिन शहर के व्हिटी बाजार के रविदास टोला में डीजे बजाने को लेकर हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें अजय दास नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड में फरार तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही.
वहीं मंगलवार को गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार और डीएसपी नीरज सिंह के साथ मुफ्फसिल और नगर थाना प्रभारी ने जॉइंट प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. बताया कि हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी नाबालिग है. जबकि तीन गिरफ्तार आरोपियों में रविदास टोला निवासी बाप-बेटा रोहित दास और रवि दास के साथ रोनित दास भी शामिल है.
नगर और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रतन सिंह और श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने कई दूसरे राज्यों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोचा. जबकि रोहित दास के निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया गया. बताते चलें कि पुलिस पहले चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






