गिरिडीह नगर निकाय चुनाव: उम्मीदवारों ने कसी कमर, पूजा-पाठ के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू
आगामी 23 फरवरी को झारखंड में नगर निकाय चुनाव होने हैं. ऐसे में मेयर उम्मीदवार शैलेन्द्र चौधरी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है. इसकी शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना कर हुई.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के मेयर उम्मीदवार और भाजपा नेता डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को शहर में डोर टू डोर अभियान चलाया. इस दौरान मेयर पद के उम्मीदवार ने बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अभियान की शुरुआत की. 
मौके पर भाजपा नेता दिलीप वर्मा, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता इस दौरान जनसम्पर्क अभियान में शामिल हुए. बरगंडा से शुरू हुए अभियान के बाद मेयर उम्मीदवार ने कई इलाकों का दौरा किया और लोगों से समर्थन की अपील की.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने तीन नाबालिग को बचाया, रेलवे स्टेशन पर पाए गए थे संदिग्ध हालत में

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया







