गिरिडीह नगर निकाय चुनाव गोलीकांड: आरोपी शिवम पर कसने लगा पुलिस का शिकंजा, भीड़ ने अकारण बनाया विकास को शिकार
नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन हुई गोलीबारी में विकास नाम के एक स्थानीय युवक को शिकार बनाए जाने की घटना भी चर्चा में है. उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं.

Jharkhand (Giridih): चुनाव के बाद वार्ड 18 में हुए गोलीकांड की घटना के दूसरे दिन गिरिडीह का माहौल सामान्य रहा. इस दौरान कई तरह की अफवाहें भी फैलाई गई. वहीं इलाके में जिला प्रशासन की सख्ती बरकरार है.
आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी के साथ डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार समेत पूरा प्रशासनिक महकमा अलर्ट पर रहा. कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. घटनास्थल से लेकर कई हिस्सों में आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवानों को तैनात रखा गया था. दूसरे जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाए गए. आरोपी शिवम श्रीवास्तव पर भी अब शिकंजा कसता जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
वहीं अब मामले में पचम्बा थाना में शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद और उसके गुर्गों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. विकास नाम के युवक को भीड़ द्वारा शिकार बनाए जाने का प्रयास किया गया. जबकि विकास का कहना था कि वो अपने दोस्त के साथ बाजार से लौट रहा था. इसी दौरान भंडारीडीह डालमिया पेट्रोल पंप के समीप भीड़ ने उन्हें रोका, और विकास व उसके दोस्त की पिटाई कर दी. विकास ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज कराने को लेकर आवेदन दे दिया है.
विकास का आरोप है कि उसे पता ही नहीं था कि क्या हुआ है, भीड़ ने अकारण उसे रोककर निशाना बनाने का प्रयास किया. इस मारपीट में उसे काफी जगह चोटें आईं हैं. उसका आरोप है कि उसे पुलिस की मौजूदगी में पीटा गया, किसी तरह उसे कुछ पुलिस के जवानों द्वारा बाहर निकाला गया.
स्थानीय महिलाओं ने भी गोली चलने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि गोली चलाने वाले शख्स को वे देख नहीं देख पाई. उनके घरों पर भी हमला किया गया. इलाके में अब भी डर का माहौल है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






