छात्रा का मानसिक तनाव बना मौत की वजह, इंटर की छात्रा ने फांसी से झूलकर की आत्महत्या
गिरिडीह के राजपूत मुहल्ले में आदिवासी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके जान देने के पीछे की वजह मानसिक तनाव को बताया जा रहा है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में मानसिक तनाव के कारण एक छात्रा के आत्महत्या की खबर सामने आ रही. रविवार को इंटर की छात्रा सावित्री टुडू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका अपनी बहन के साथ नगर थाना इलाके के शहर के राजपूत मुहल्ले में एक किराए के मकान में रहती थी. वहीं मृतका की बहन न्यू समाहरणालय भवन में बतौर चौकीदार पोस्टेड हैं.
मृतका सावित्री टुडू आरके महिला कालेज की छात्रा थी. इस दौरान जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार मृतका छात्रा सावित्री टुडू जिले के ताराटांड़ के शंकरडीह गांव निवासी संझला टुडू की बेटी थी.
बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक तनाव से जूझ रही थी. रविवार को जब उसकी बड़ी बहन कुछ समान लाने बाजार गई, तभी उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं. जब उसकी बड़ी बहन वापस लौटी, तो देखा कि दरवाजा बंद है. लिहाजा, मकान मालिक को बुलाकर दरवाजा खोला गया, तो बहन को फंदे से झूलता हुआ देखा. परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया है. वहीं पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और घटना के तह तक जाने के प्रयास में जुट गई है.
खबर लिखे जाने तक छात्रा के आत्महत्या की असल वजह सामने नहीं आ सकी है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







