गिरिडीह कबरीबाद कोयला खदान मामला: एक यूट्यूबर समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज
कबरीबाद कोयला खदान मजदूर के मौत के बाद पथराव और हंगामा मामले में गिरिडीह मुफ्फसिल थाना में दो दिन बाद यूट्यूबर समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पार्थिव शव के साथ अमर्यादित व्यवहार का भी लगा आरोप.

Giridih, Jharkhand: कोयला काटने के दौरान मैनेजर सह सुरक्षा प्रभारी रामसागर के धारदार हथियार से मारे गए दिलीप दास हत्याकांड मामले में शुक्रवार को तीसरा एक और केस दर्ज किया गया. गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह के आवदेन पर आठ आरोपी समेत 250 अज्ञात के खिलाफ माहौल करने के आरोप ने केस दर्ज किया गया.
मुफ्फसिल थाना पुलिस को दो दिन लग गए माहौल करने वाले और पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने में. कैमरे फुटेज के आधार पर एक एक नामजद आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया. इधर थाना को दिए आवेदन कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह ने जिन असमाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उसमें बबलू दास, डब्लू दास, टिंकू दास, प्रदीप दास, यूट्यूबर निशु मंडल, संजय मंडल, सौरभ कुमार, राकेश समेत करीब 250 अज्ञात आरोपी शामिल है. जिनके खिलाफ थाना कांड संख्या 112/26 में गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
इस दौरान थाना को दिए आवेदन में कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा इन आरोपियों ने मृतक दिलीप दास का शव सदर अस्पताल से बगैर पोस्टमार्टम कराए ही लेकर चले गए. और शव को सीधा लेकर गिरिडीह सीसीएल के कब्रीबाद कोयला खदान पहुंच गए. जहां पुलिस ने जब इन आरोपियों को रोकने का प्रयास किया. तो शव के साथ इन असामाजिक तत्वों की भीड़ इस दौरान पुलिस से भी उलझीं. इतना ही नहीं, सारे आरोपी ने इस दौरान मृतक दिलीप दास के पार्थिव शव के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया. जो कही से उचित नहीं, जब रोकने का प्रयास हुआ.
इस दौरान यूट्यूबर और जनता जागरूक संघ के सारे सदस्यों ने घटना के दौरान नारेबाजी करते माहौल खराब किया. जिसे पुलिस पर पथराव हुआ. जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी भी हुए. इधर केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है. और दोषियों को दबोचने में जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में दो घरों से 18 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रांची के पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल







