मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की आराधना में डूबा गिरिडीह
कई मंडप और पूजा पंडालों में दोपहर तक माता की आराधना जारी रहा. भक्तों ने फल फूल और मां को भोग अर्पित किया. इस दौरान नवरात्र के पावन भजन भी भक्तों के कानों में मिश्री घोल रहा था.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: आज (सोमवार) शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है आज के दिन श्रद्धालु मां शक्ति के 7वें स्वरुप मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. माता के पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्त पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांग रहे हैं.
इधर, गिरिडीह के पूजा पंडालों में भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं. बेलभरनी का विद्यान पूरा करने के बाद भक्तों ने विधि विधान के साथ माता का आह्वान और आराधना किया. माता के श्रद्धालु भक्ति विभोर में डूबे नजर आ रहे हैं, हर कोई आस्था और भक्ति के गोते लगाता दिखा रहा है.
मां कालरात्रि का आह्वान सुबह से शुरू हुआ. वहीं कई मंडप और पूजा पंडालों में दोपहर तक माता की आराधना जारी रहा. भक्तों ने फल फूल और मां को भोग अर्पित किया. इस दौरान नवरात्र के पावन भजन भी भक्तों के कानों में मिश्री घोल रहा था. ''आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, हाथ जोड़ कर खड़ी हूं तेरे द्वार मेरी मां'' जैसे भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय है.
पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडालों की सजावट काफी आकर्षक ढंग से किया गया है जो भक्तों की दृष्टि अपनी को आकर्षित कर रहा है. पूजा पंडालों में लोगों के काफी संख्या में पहुंचने को लेकर जिला पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. सभी पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. लेकिन बाजार में उमड़ी भीड़ की वजह से गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियम में किए बदलाव का कोई असर नहीं दिख रहा है. सभी ओर सडकों पर जाम लग रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







