GIRIDIH: पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया सड़क निर्माण का पर्यवेक्षण, सहायक अभियंता को दी बेहतर निर्माण की हिदायत
पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने करोड़ों की लागत से निर्मित सड़क की जांच की. उसमें गड़बड़ी निकलने के बाद संबंधित व्यक्तियों को हिदायत दी गई कि सड़क निर्माण सही तरीके से न किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के खिजुरी मोड़ से केंदुआ होते हुए थंबाचक तक 8 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ग्राम सड़क योजना में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया.
पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी ग्रामीणों के आक्रोश के बाद अपना गुस्सा निकाला. लिहाजा, घटिया सड़क निर्माण को देखकर संबंधित पदाधिकारियों पर जमकर बरसे. इस दौरान योजना स्थल से फोन कर के सहायक अभियंता सुरेश पासवान को जांच कर घटिया सड़क निर्माण को बेहतर करने की हिदायत दी.
इतना ही नहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने सड़क के न सुधारे जाने पर जेसीबी से उखाड़ दिए जाने की भी बात कही. सहायक अभियंता को भी हालात से रूबरू कराया. दिखाया कि पीचिंग जो की गई है, वो हाथ से ही आसानी से कैसे उखड़ रही है?
बताते चलें कि दो दिन पूर्व कुडियामो के पास ठेकेदार द्वारा 35 mm के जगह पर कहीं 10 mm तो कहीं 1 इंच ढलाई किया जा रहा था, जिसका पुरजोर ग्रामीणों ने विरोध किया था, फिर भी ठिकेदार द्वारा जल्दबाजी में एक दिन में ही पीचिंग ढलाई करके कार्य जैसे-तैसे पूरा करके निकल गए.
सड़क निर्माण कार्य में मजदूरों का हो रहा था शोषण
वही सड़क निर्माण कार्य में आदिवासी महिलाओं को शोषण का शिकार बनाया जा रहा था. सप्ताह भर की मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने इसका पुरजोर विरोध किया और नाराजगी जताई थी. जिसके बाद समाजसेवियों की मदद के बाद उनकी मजदरी का भुगतान किया गया.
महिलाओं द्वारा जानकारी दी गई कि जहां सरकारी मजदूरी दर 500 रुपए है, वहीं उन्हें 300 रुपए ही दिए जा रहे थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू/आनंद कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






