बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति
गिरिडीह वन विभाग द्वारा करीब 10 डिसमिल जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया है. बुलडोजर द्वारा की गई इस कार्रवाई में चेपो जंगल में निर्माणाधीन मकान को जमींदोज कर दिया गया.

Jharkhand (Giridih): वन भूमि पर कब्जा कर मकान बना रहे भू-माफियाओं पर गिरिडीह वन विभाग का बुलडोजर गरजा. करीब 10 डिसमिल जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया. डीएफओ के निर्देश के बाद रेंजर हरकत में आए, सीधे बुलडोजर लेकर मुफ्फसिल थाना इलाके के जंगली इलाका चेपो पहुंच गए.
इस दौरान चेपो जंगल में निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया. कार्रवाई करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें पूरे मकान के हिस्से को तोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान रेंजर ने हिदायत भी दी कि हर हाल में वनाधिकार पट्टा हासिल कर ही मकान बनाएं, गैरकानूनी रूप से मकान बनाकर रहने पर ऐसे में वन विभाग की कड़ी कार्रवाई होना तय है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट, कालाबाजारी का आरोप

रांची सदर अस्पताल ने रचा एक और इतिहास,100 ब्रोंकोस्कोपी और थोराकोस्कोपी प्रक्रियाएं सफल






