Giridih Drug Controller Action : दवाएं किसी और के नाम पर उठाईं, बेच किसी और को दिया.. लाइसेंस रद्द
मामला सामने आने के बाद गिरिडीह के ड्रग इंस्पेक्टर ने इसकी जांच की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर तुलस्यान मेडिकल एजेंसी को नोटिस जारी किया गया.

Giridih News : गिरिडीह के एक बड़े दवा कारोबारी की तुलस्यान मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस स्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है. ड्रग कंट्रोलर अरूप साहा ने बताया कि उक्त मेडिकल एजेंसी पर हेर-फेर का गंभीर आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद जांच की गई और एजेंसी संचालक प्रमोद तुलस्यान से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया. जिसका वह संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे सके और उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया. बता दें कि यह मेडिकल एजेंसी शहर के मकतपुर इलाके के डॉक्टर लाइन गली रोड पर स्थित है.
तुलस्यान मेडिकल एजेंसी पर आरोप है कि उसने ओजोन कंपनी की शुगर की दवाओं का स्टॉक किसान फार्मा (बोड़ो रोड) के नाम पर बिलिंग करके उठाया, लेकिन दवाएं किसान फार्मा को देने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को बेच दीं.
मामला सामने आने के बाद गिरिडीह के ड्रग इंस्पेक्टर ने इसकी जांच की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर तुलस्यान मेडिकल एजेंसी को नोटिस जारी किया गया. एजेंसी की ओर से नोटिस का जवाब भी दिया गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं माना गया. इसके बाद संबंधित एजेंसी का दवा कारोबार लाइसेंस रद्द कर दिया गया.
वहीं, ड्रग कंट्रोलर के अनुसार इस मामले में गिरिडीह के कई अन्य थोक दवा कारोबारी भी जांच के दायरे में हैं. इनमें शहर की एक चर्चित दवा एजेंसी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Re-NEET Solver Gang : गिरिडीह की इंटर टॉपर पूनम सहित 30 लोग गिरफ्तार, माता-पिता ने कहा- "मिलने तक नहीं जाएंगे"

सड़क सुरक्षा के लिए अनोखी पहल, बिना हेलमेट चालकों को पहनाई गई फूलों की माला







